This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your parenting journey

Newborn Baby Massage in Hindi | न्यूबोर्न बेबी की मसाज शुरू करने का सही समय कब होता है?

Baby Massage
Written by - Jyoti Prajapatiअंतिम अपडेट: Apr 30, 2026
Newborn Baby Massage in Hindi | न्यूबोर्न बेबी की मसाज शुरू करने का सही समय कब होता है?
Likes37 Likes|
Read time10 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • न्यूबोर्न बेबी की मसाज गर्भनाल गिरने के बाद ही शुरू करनी चाहिए, जो आमतौर पर जन्म के 1 से 4 हफ़्तों के बीच गिरती है.
  • ऑइल मसाज से बेबी की त्वचा को पोषण मिलता है, मांसपेशियाँ मज़बूत होती हैं, बॉन्डिंग बेहतर होती है और बेबी अच्छी नींद ले पाता है.
  • बेबी की नाज़ुक त्वचा के लिए हाइपोएलर्जिक, नेचुरल इंग्रेडिएंट वाला, बिना आर्टिफिशियल खुशबू और सर्टिफाइड मसाज ऑइल चुनना चाहिए.
  • बेबी की मसाज के लिए कौन-सा ऑइल बेस्ट है? Explore our Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each.
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each
Rating4.7
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Rating3.9

बेबी के जन्म के बाद पेरेंट्स का एक नया सफ़र शुरू होता है. इस सफ़र में उन्हें ख़ुद से पहले अपने बेबी की चिंता होती है. जब बात न्यूबोर्न बेबी की मसाज की आती है, तो पेरेंट्स के मन में कई तरह के सवाल आते हैं; जैसे- न्यूबोर्न बेबी की मसाज कब करना चाहिए, न्यूबोर्न बेबी की मसाज कैसे करना चाहिए, क्या कोई ऐसे टिप्स हैं, जो बेबी की मसाज (Newborn baby massage tips in Hindi) में मदद करते हों, आदि. अगर आपने या आपके किसी क़रीबी व्यक्ति ने पेरेंट्स बनने का सफ़र अभी शुरू किया है, तो आपको न्यूबोर्न बेबी की केयर (Newborn baby care in Hindi) से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय के बारे में जानकारी होनी चाहिए.

न्यूबोर्न बेबी की मसाज कब से शुरू करना चाहिए? (When to start massage for newborn baby in Hindi)

न्यूबोर्न बेबी के लिए ऑइल मसाज बहुत ज़रूरी होती है. मसाज न सिर्फ़ बेबी की फिजिकल हेल्थ के लिए ज़रूरी होती है; बल्कि यह बेबी के इमोशनल डेवलपमेंट में भी मदद करती है. ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि बेबी की मसाज का सही समय कब होता है.

बता दें कि न्यूबोर्न बेबी की मसाज के लिए आपको गर्भनाल (Umbilical cord) गिरने तक का इंतज़ार करना चाहिए. अगर गर्भनाल गिरने से पहले आप बेबी की मसाज करते हैं, तो इससे बेबी को इंफेक्शन होने का खतरा होता है. वहीं, इसके कारण बेबी को डिसकंफर्ट भी हो सकता है. शुरुआती 1 से 4 हफ़्तों के बीच बेबी की गर्भनाल गिर जाती है. ध्यान रखें शुरुआती कुछ महीनों तक बेबी की त्वचा बहुत ही नाज़ुक होती है.

ऑइल मसाज के फ़ायदे (Benefits of oil massage in Hindi)

गर्भनाल (Umbilical cord) गिरने के बाद आप बेबी की मसाज कर सकते हैं. न्यूबोर्न बेबी को मसाज से कई तरह के फ़ायदे होते हैं. यहाँ हम आपको कुछ टॉप फ़ायदों के बारे में बताने जा रहे हैं;

1. त्वचा की केयर (Skin care)

न्यूबोर्न बेबी की त्वचा बहुत ही नाज़ुक होती है. ऐसे में ऑइल से मसाज करने पर बेबी की त्वचा को पोषण मिलता है, और वह रूखी भी नहीं होती है. ऑइल से मसाज करने पर बेबी की त्वचा मॉइस्चराइज़्ड होती है.

2. मांसपेशियों को मज़बूत बनाए (Strengthening muscles)

मसाज करने से बेबी की मांसपेशियाँ मज़बूत बनती हैं. साथ ही, बेबी का बेहतर तरीक़े से फिजिकल डेवलपमेंट होता है.

3. मज़बूत बॉडिंग (Bonding)

बेबी की मसाज करने से आपका और उसका रिश्ता मज़बूत होता है. आपका स्पर्श बेबी को कंफर्ट और सुरक्षा का एहसास देता है. इस तरह बच्चा ख़ुद का महफूज़ महसूस करता है.

4. अच्छी नींद लेने में मदद करे (Better sleep)

ऑइल से मसाज करने पर बेबी को अच्छी नींद आती है और वह देर तक सो पाता है. साथ ही, इससे बेबी का मूड भी अच्छा रहता है और उसमें चिड़चिड़ापन नहीं आता है.

बेबी की मसाज के लिए ऑइल कैसे चुनें (How to choose right oil for baby massage in Hindi)

चलिए अब बात करते हैं कि बेबी की मसाज के लिए ऑइल कैसे चुनें! न्यूबोर्न बेबी की मसाज के लिए आप नारियल तेल (Coconut oil), बादाम तेल (Almond oil), जोजोबा तैल (Jojoba oil), लक्षादि तेल (Lakshadi oil), ग्रेप सीड तेल (Grapeseed oil), तिल का तेल (Sesame oil), एवोकाडो ऑइल (Avocado oil), सूरजमुखी का तेल (Sunflower oil) और कैमोमाइल तेल (Chamomile oil) में से किसी भी ऑइल को चुन सकते हैं. हालाँकि, बेबी के लिए मसाज ऑइल चुनने के दौरान आपको इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

1. स्किन सेंसिटिविटी (Skin sensitivity)

बेबी के लिए मसाज ऑइल चुनने से पहले आपको अपने बेबी की त्वचा पर ग़ौर करना चाहिए. कुछ बच्चों की त्वचा अधिक सेंसिटिव होती है. ऐसे में आपको हाइपोएलर्जिक ऑइल को चुनना चाहिए, जो कि जेंटल भी हो और बेबी की त्वचा को राहत का एहसास भी देता हो. बेबी के लिए ऐसे ऑइल का चुनाव करें, जो सिर्फ़ बच्चों की नाज़ुक त्वचा को ध्यान में रखकर बनाए गए हों.

2. इंग्रेडिएंट (Ingredients)

बेबी के लिए मसाज ऑइल चुनने से पहले इसमें इस्तेमाल इंग्रेडिएंट पर भी ग़ौर करें. देखें कहीं ऑइल में आर्टिफिशियल केमिकल या प्रिजरवेटिव का इस्तेमाल तो नहीं हुआ है. बेबी के लिए हमेशा नेचुरल चीज़ों से बने हुए ऑइल को ही चुनें. जिन ऑइल में प्रिजरवेटिव और आर्टिफिशियल खुशबू का प्रयोग होता है, वे बेबी की त्वचा के लिए सुरक्षित नहीं होते है.

3. अब्ज़ॉर्बेंसी (Absorbency)

बेबी के लिए ऑइल चुनने के दौरान ऑइल की अब्ज़ॉर्बेंसी का भी ध्यान रखें. जो ऑइल बेबी की त्वचा पर जल्दी अब्ज़ॉर्ब नहीं होते हैं, वे बेबी की त्वचा को नुक़सान पहुँचा सकते हैं.

4. खुशबू (Scent)

ऑइल की खुशबू का ध्यान रखना भी बहुत ज़रूरी है. दरअसल, न्यूबोर्न बेबी गंध को लेकर बहुत अधिक सेंसिटिव होते हैं. ऐसे ऑइल को न चुनें, जिसमें स्ट्रांग परफ्यूम या आर्टिफिशियल खुशबू आती हो.

5. सर्टिफिकेशन (Certifications)

ऑइल की क्वालिटी को चेक करने के लिए उसके सर्टिफिकेशन पर भी ध्यान दें. सर्टिफिकेशन से यह पता चलता है कि ऑइल सुरक्षा के सभी स्टैंडर्ड को फॉलो करता है या नहीं. उसमें किसी केमिकल का उपयोग तो नहीं हुआ है. जैसे- मेड सेफ सर्टिफाइड यह बताता है कि ऑइल को बनाने में क्वालिटी से कोई समझौता नहीं हुआ है.

6. पैकेजिंग (Packaging)

बेबी के लिए सही मसाज ऑइल चुनने के दौरान आपको ऑइल की पैकेजिंग पर भी ध्यान देना चाहिए. ऐसे ऑइल को चुनें जिसमें पंप या फ्लिप-टॉप कैप लगा हो. ऐसे ऑइल को न चुनें जो जार के साथ आते हैं. दरअसल, जार वाली पैकेजिंग में आपको ऑइल निकालने के लिए अपनी उंगलियों का इस्तेमाल करना पड़ सकता है, जिसके कारण ऑइल में बैक्टीरिया जाने का रिस्क रहता है. इसके अलावा, आप उस ऑइल को चुनें जिसे अधिकतर पेरेंट्स और पीडियाट्रिशियन इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं.

न्यूबोर्न बेबी मसाज टिप्स (Newborn baby massage tips in Hindi)

चलिए अब आपको बताते हैं कि बेबी की मसाज करने के दौरान आपको किन टिप्स को फॉलो करना चाहिए.

स्टेप 1 : मसाज की तैयारी (Massage preparation)

  1. बेबी की मसाज के लिए एक साफ़ और शांत जगह का चयन करें. जहाँ आप और बेबी कंफर्टेबल महसूस कर सकें.
  2. बेबी के लिए टेम्परेचर का ध्यान रखें, ताकि बेबी को ज़्यादा ठंड या गर्मी महसूस न हो.
  3. बेबी के लिए गुनगुने ऑइल का उपयोग करें. ध्यान रखें तेल ज़्यादा गर्म नहीं होना चाहिए, वरना बेबी को जलन महसूस हो सकती है.

स्टेप 2 : मसाज पोजीशन (Massage positioning)

  1. बेबी को सॉफ्ट सरफेस पर लिटाएँ
  2. कंफर्टेबल पोजीशन में ख़ुद भी बैठें और बेबी को भी रखें. ध्यान रखें, मसाज के दौरान सही पोजीशन का होना बहुत ही ज़रूरी है.

स्टेप 3: मसाज का तरीक़ा (Massage technique)

  1. अपनी हथेली पर ऑइल लें और दोनों हथेलियों को आपस में रगड़ें
  2. बेबी की त्वचा पर ऑइल लगाएँ और क्लॉकवाइस डायरेक्शन में मसाज करना शुरू करें.
  3. शरीर के नाज़ुक क्षेत्र; जैसे कि- आँख, कान, नाक और प्राइवेट पार्ट्स पर जेंटल टच करें.

स्टेप 4: समय (Duration)

  1. बेबी की उम्र के अनुसार मसाज का समय तय करें.
  2. शुरुआत में बेबी की मसाज के लिए 10 से 15 मिनट काफ़ी होते हैं.

स्टेप 5: मसाज के बाद (After the massage)

  1. मसाज के बाद बेबी को गुनगुने कपड़े से पोंछे. आप मसाज के बाद बेबी को नहला भी सकते हैं.
  2. इसके बाद बेबी को साफ़ और मुलायम कपड़े पहनाएँ.

ऊपर बताई गई बातों को ध्यान में रखकर आप आसानी से बेबी की मसाज कर सकते हैं.

प्रो टिप (Pro Tip)

ध्यान रखें, अगर बेबी को कोई त्वचा से संबंधित परेशानी है या रैशेज हैं, तो ऐसी स्थिति में मसाज करने से पहले आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए. बेबी के स्किन रिएक्शन पर ध्यान दें. किसी भी तरह की रेडनेस या इरिटेशन देखने पर आपको बेबी की मसाज तुरंत बंद कर देना चाहिए. इसके साथ ही, जब तक आप बेबी की मसाज कर रहे हैं, तब तक आपका ध्यान सिर्फ़ और सिर्फ़ बेबी पर होना चाहिए.

Tags

When to Start Oil Massage for Newborn Baby in English, When to Start Oil Massage for Newborn Baby in Bengali, When to Start Oil Massage for Newborn Baby in Telugu

नए पेरेंट्स द्वारा चुना गया कोमल मसाज केयर

आपके न्यूबोर्न की नाज़ुक त्वचा के लिए जेंटल, नेचुरल और सेफ मसाज ऑइल, जो पोषण और कंफर्ट दोनों दे.

Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each

Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each

2006 Moms bought
₹720₹104831% Off
Rating
4.7
(62)
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

419 Moms bought
₹999₹154535% Off
Rating
3.9
()

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.